पेट दर्द का बहाना बनाकर सुहागरात से पहले रफूचक्कर हुई दुल्हन, दूल्हे के हाथ लगी मायूसी, पढ़े पूरा मामला

By: Pinki Fri, 07 May 2021 5:26:03

 पेट दर्द का बहाना बनाकर सुहागरात से  पहले रफूचक्कर हुई दुल्हन, दूल्हे  के हाथ लगी मायूसी, पढ़े पूरा मामला

मध्‍य प्रदेश के भिण्ड कोतवाली थाना क्षेत्र के बैराग पुरा में एक दुल्हन सुहागरात के पहले घर से फरार हो गई। दुल्हन ने सुहागरात से पहले पेट दर्द का बहाना बनाया और रफूचक्कर हो गई। दरअसल, मनोज सोनी पुत्र किशन गोपाल सोनी लड़के ने दलाल के माध्यम से 35 हजार रुपए में एक लड़की को खरीदकर लाया और 4 मई मंगलवार को घर के अंदर सात फेरे लिए। पंडित के समक्ष जन्म-जन्म का साथ निभाने के लिए सात वचन भी लिए। दोस्तों ने मनोज की सुहागरात के लिए कमरा भी सजाया, लेकिन सुबह अचानक दुल्हन के गायब हो जाने के बाद दूल्हे के साथ-साथ उसके दोस्त भी मायूस हो गए।

बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे मनोज अपने कमरे में पहुंचा तो उसकी नई नवेली दुल्हन बोली कि उसे पेट में दर्द हो रहा है। राजीव ने सोचा कि गर्मी के चलते उसे पेट दर्द हो रहा होगा, इसलिए उसने टहलने के लिए बोल दिया। करीब एक घंटे बाद पत्नी बोली कि उसे आराम नहीं मिल रहा है, दवा ले आओ। इसके बाद मनोज घर से निकलकर मोहल्ले की मेडिकल दुकानों पर दवा लेने के लिए निकाल गया लेकिन जब वह वापिस लौट कर आया तो पत्नी गायब थी। अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत दूल्हा अब शर्म के मारे किसी से भी नहीं कर पा रहा है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com